Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा एमएलसी मान सिंह यादव पीड़ित परिवार से मिले:परिजनों ने कहा- आश्वासन नहीं, इंसाफ चाहिए

    10 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र स्थित छोटा अड़ाहरा गांव में हुए भारत यादव हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार में गहरा असंतोष है। घटना के एक सप्ताह बाद भी न्याय और ठोस कार्रवाई न होने से परिवार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विभिन्न राजनीतिक दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी लगातार उनसे मिलने आ रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर लौट जाते हैं। परिवार का कहना है कि अब तक न तो कोई आर्थिक मदद मिली है और न ही उनकी मुख्य मांगों पर कोई गंभीर पहल हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने मृतक के अंतिम संस्कार से पहले ही प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी थीं। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद उन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे परिवार में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार देर शाम समाजवादी पार्टी के एमएलसी मानसिंह यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और जिलाधिकारी (डीएम) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुआवजे की मांग उठाने की बात कही। एमएलसी यादव ने यह भी कहा कि वह जल्द ही पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की मांग करेंगे। हालांकि, परिवारजन इन सभी आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि उन्हें केवल वादे नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और न्याय चाहिए। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि मामले के दो मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि वह हर आने वाले प्रतिनिधिमंडल के सामने यह बात रखती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार अब न्याय, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और वास्तविक मदद की मांग पर अड़ा हुआ है। वहीं, इस पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टायर फटने से बाइक डिवाइडर से टकराई, छात्रा की मौत:औरैया में होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड निकलवाने जा रही थी, बाइक सवार गंभीर घायल
    Next Article
    महोबा सदर विधायक को जनता ने किया नापसंद:भास्कर सर्वे में सपा ने बीजेपी को पिछाड़ा, SP नेता अंशु शिवहरे 84% लोगों को पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment