Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साण्डी पेयजल योजना की पहली किश्त जारी:हरदोई सांसद जय प्रकाश के प्रयासों से ₹50 लाख स्वीकृत

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद की नगर पालिका परिषद साण्डी को राज्य सेक्टर की 'पेयजल हेतु व्यवस्था' योजना के तहत बड़ी सौगात मिली है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना की ₹50 लाख की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने का रास्ता साफ हो गया है। सांसद जय प्रकाश ने बताया कि साण्डी क्षेत्र में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या थी। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए। सांसद के प्रस्ताव पर ही इस योजना को स्वीकृति मिली है। कहा कि यह योजना क्षेत्रवासियों के लिए फायदेमंद होगी। लोगों को स्वच्छ और सुलभ पेयजल मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे। सांसद जय प्रकाश ने इस योजना को साकार करने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि साण्डी क्षेत्र को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडियो में देखिए MMMUT का साइबर फॉरेंसिक्स लैब:CM योगी ने किया था उद्घाटन, स्टूडेंट्स को तकनीक सीखने का सुनहरा मौका
    Next Article
    गोरखपुर में तेज धूप से बढ़ी गर्मी:पारा 35°C तक पहुंचने के आसार, 28 मार्च तक मौसम साफ रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment