Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में वेतन न मिलने पर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन:डीएम को सौंपा मांग पत्र, आंदोलन करने की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने बकाया वेतन को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद डॉक्टर लौट गए। डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मकान का किराया चुकाने और दैनिक खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश डॉक्टरों को अभी तक हॉस्टल या आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से वार्ता की और बकाया मानदेय जल्द दिलाने के निर्देश दिए। डीएम के आश्वासन के बाद सभी जूनियर डॉक्टर वापस कॉलेज लौट गए। डॉक्टरों ने बताया कि इससे पहले भी वे कॉलेज प्रशासन को मांगपत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन करेंगे। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज में सरकारी बॉन्ड के तहत करीब 96 जूनियर डॉक्टर तैनात हैं, जिनका उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। हालांकि, इनमें से लगभग 50 डॉक्टर बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित बताए जा रहे हैं, जिससे कार्यरत डॉक्टरों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन मंडल ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों के बकाया वेतन के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही राशि उनके खातों में भेज दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में लगी आग:मासूम समेत 5 लोग तेज लपटों में घिरे, सेकंड फ्लोर से कूदी युवती
    Next Article
    नोएडा में निवेश के नाम पर 91 लाख ठगे:पहले जमा पैसों पर दिखाया मुनाफा, टैक्स मांगने पर हुआ शक; फोन पर आया था लिंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment