Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में जलती ट्रक से ड्राइवर को खींचते रहे लोग,VIDEO:2 की जिंदा जलकर मौत; दो ट्रकों की आमने सामने हुई टक्कर

    4 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई। हादसे में ट्रकों में सवार ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एक ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। उसे गेट से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह ट्रक में बुरी तरह फंसा हुआ था। लोग उसे बचाने की कोशिश करते रहे, जबकि वह दर्द से कराहता रहा और 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाता रहा। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, एक अन्य के ट्रक में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एक ट्रक में राख लदी थी। दूसरे ट्रक में अमूल दूध के पैकेट लोड थे। घायल ट्रक ड्राइवर सूरज ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। यह घटना वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास हुई। घायल ड्राइवर बोला- ब्रेक फेल हुआ हादसे में घायल ड्राइवर सूरज ने बताया- वह गोरखपुर से रायपुर जा रहा था। ट्रक में दूध लोड था। रास्ते में अचानक ब्रेक फेल हो गया। पाइप अंदर से फट गया था। मैंने ट्रक को जंगल की तरफ मोड़ने की कोशिश की, ताकि बड़ा हादसा टल सके। तभी सामने से अचानक दूसरा ट्रक आ गया। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूरज ने बताया कि ट्रक में बबलू नाम का कंडक्टर था। वह आग में फंस गया और जिंदा जल गया। मैं उसे बचा नहीं पाया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। उसे खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बुरी तरह फंसा हुआ था।इस दौरान वह बचाओ, बचाओ चिल्लाता रहा। दर्द से कराहता रहा। काफी कोशिशों के बावजूद लोग उसे बाहर नहीं निकाल सके। उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल था। उसे इलाज के लिए हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कंडक्टर के भी वाहन में फंसे होने की आशंका है। ट्रक पूरी तरह जल जाने की वजह से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रेस्क्यू की 4 तस्वीरें देखिए… मौके पर एसपी पहुंचे, कई थानों की फोर्स तैनात हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूध और राख लदी थी ट्रकों पर बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर से जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर के पैकेट) से भरा हुआ था, जो दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना के कारण मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता का पहला दौर खत्म:47 साल बाद दोनों देशों की आमने-सामने बातचीत, ईरान की मांग- लेबनान पर तुरंत हमले बंद हों
    Next Article
    संभल में पिता-पुत्र की हत्या, पिकअप लोडर लूटा:मेरठ बुकिंग पर गए थे, 10 दिन बाद भी दो हत्यारे भाई फरार; SOG की दबिश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment