Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल समस्या पर सौंपा ज्ञापन:बघुआरी व बसौली बहुआर के ग्रामीणों ने सीडीओ से की मांग

    10 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत बघुआरी के टोला गड़ौरा और बसौली बहुआर के दमही टोला के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के गरीब मजदूर परिवार रहते हैं। गांव तक पहुंचने के लिए आज तक कोई उचित संपर्क मार्ग नहीं बन पाया है। जिला अस्पताल लोढ़ी से हाईवे की पश्चिमी दिशा में एक सड़क खुशबू बाग नर्सरी तक जाती है, लेकिन वहां से आगे गांव तक कोई सड़क नहीं है। करीब सात किलोमीटर की दूरी तक ग्रामीणों को पगडंडी के सहारे पैदल आना-जाना पड़ता है। इससे मरीजों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग की भूमि होने का हवाला देते हुए अनुमति की बात कही थी। कुछ वन अधिकारियों की संस्तुति के बावजूद अब तक अनुमति नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गड़ौरा और दमही टोला में लगभग 100 परिवार निवास करते हैं। गर्मियों में यहां पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है और पानी की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से करनी पड़ती है। जल जीवन मिशन के तहत आसपास के क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन उनके गांव को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से शीघ्र अनुमति दिलाई जाए और जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'हर घर नल से जल' योजना का लाभ उनके गांव तक पहुंचाया जाए। इस दौरान सोनी, प्रमिला, कौशल्या, मंजू, फुलवंती, तेजबली, भगवन्ती, सरोज, मुनिया, बसंती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MNNIT प्रोफेसर डॉ. अभिषेक का हार्टअटैक से निधन:वॉक पर निकले थे, अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिरे और जान चली गई
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिर पर ईंट रख नंगे पांव स्कूल पहुंचे सपा विधायक, SSC परीक्षा रद्द होने पर छात्रों का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment