Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MNNIT प्रोफेसर डॉ. अभिषेक का हार्टअटैक से निधन:वॉक पर निकले थे, अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिरे और जान चली गई

    10 hours ago

    2

    0

    मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार 48 वर्ष का दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया। अप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार सोमवार को वॉक पर निकले थे। इसी दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। संस्थान के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. अंबक कुमार राय ने कहा कि इस दुखद समाचार से पूरे संस्थान में शोक की लहर व्याप्त है तथा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में गहरा सदमा है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार विद्वान शिक्षक, कुशल शोधकर्ता एवं अत्यंत विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने शिक्षण, शोध एवं संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यार्थियों के बीच वे अपनी सरलता, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से संस्थान ने एक समर्पित शिक्षाविद् एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शक को खो दिया है। संस्थान केकार्यवाहक निदेशक, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन:महोबा में दलित छात्रा दरिंदगी पर राज्यपाल से न्याय की मांग
    Next Article
    सोनभद्र में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल समस्या पर सौंपा ज्ञापन:बघुआरी व बसौली बहुआर के ग्रामीणों ने सीडीओ से की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment