Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 29 उपनिरीक्षकों का तबादला:विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

    15 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 29 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कई थानों और चौकियों में तैनात दरोगाओं को नई जगह भेजा गया है। 14 नवंबर को जारी आदेश में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है। निर्देश उन पुलिस अधिकारियों के तबादले के लिए हैं, जिन्होंने किसी पुलिस सब-डिवीजन में तय अवधि पूरी कर ली है या 30 जून 2024 से पहले संबंधित विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र में तैनात रहे हैं। सूची के मुताबिक, उपनिरीक्षक रामसियासन शर्मा को रामगढ़ थाना अध्यक्ष से म्योरपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। अभय नाथ सिंह यादव को चोपन से रायपुर, संतोष कुमार सिंह को डाला चौकी से एसएसआई शक्तिनगर, कुंवर सिंह को पनौरा चौकी से बभनी और मोहम्मद मेराज खां को जुगैल से दुद्धी भेजा गया है। राहुल पाण्डेय को शाहगंज से पिपरी, रामजान सिंह यादव को चोपन से शक्तिनगर, धर्मदेव यादव को राबर्ट्सगंज से घोरावल, राजेंद्र प्रसाद यादव को घोरावल से विंढमगंज और सरफराज हुसैन को बभनी से शाहगंज भेजा गया है। महेंद्र प्रसाद यादव को सुकरसोत से करमा, उमाशंकर यादव को लोढ़ी से शाहगंज कस्बा, रामबचन सिंह यादव को शक्तिनगर से राबर्ट्सगंज और मायाशंकर शुक्ल को ईको प्वाइंट से ओबरा भेजा गया है। बाकी उपनिरीक्षकों को भी जिले के अलग-अलग थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है। आदेश में सभी उपनिरीक्षकों को तुरंत नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालने और अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा गया है। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस फेरबदल को पुलिस विभाग की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं की चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू:100 से ज्यादा किसान गन्ना लेकर पहुंचे, क्रशर, बॉयलर और टरबाइन समेत सभी यूनिटें चलीं
    Next Article
    गाजियाबाद के इंदिरापुरम DPS स्कूल में छात्र की अंगुली तोड़ी:पिता बोले- पहले शिकायत की, स्कूल ने नहीं की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment