Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 22 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने पीछा कर आरोपी को हिन्दुआरी पुल के पास पकड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी पुलिस टीम रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली चौराहे के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को हिन्दुआरी पुल के पास देर रात करीब 2:11 बजे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीरजापुर के चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया का निवासी सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह (28) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हेरोइन खरीदकर बेचने के लिए ले जा रहा था। रॉबर्ट्सगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या UP63AQ8477) को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसओजी/सर्विलांस प्रभारी राजेश जी चौबे, रॉबर्ट्सगंज थाने के उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा और महेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में छात्रा ने शोहदे से तंग आकर कॉलेज छोड़ा:आरोपी ने रिश्ता तुड़वाया, बदनाम करने की धमकी दी; पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ:सीएम योगी का संबोधन हुआ लाइव प्रसारित, मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment