Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित:डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में शासन की मंशा के अनुरूप अप्रैल महीने के पहले शनिवार को चारों तहसीलों में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। दुद्धी में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही तत्परता से निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय पर उपस्थित होकर जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाए। इससे शिकायतकर्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी और उनके प्रकरणों का समय पर समाधान हो सकेगा। दुद्धी में जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी ने कुल 61 शिकायतें सुनीं,जिनमें से 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 55 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। राबर्ट्सगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' संपन्न हुआ। यहां 120 शिकायतें सुनी गईं और मौके पर ही 20 मामलों का निस्तारण किया गया। बाकी 100 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ओबरा में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में 47 शिकायतें सुनी गईं। इनमें से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि शेष 44 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। घोरावल में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन हुआ। इस दौरान 70 शिकायतें सुनी गईं और मौके पर ही 5 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 65 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। वही सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी, आयुक्त स्वरोजगार, जिला उद्यान अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने रबी फसल की क्रॉप कटिंग कराई:उत्पादकता आकलन के लिए राजस्व-कृषि विभाग की टीम रही मौजूद
    Next Article
    बरेली में 22वां पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन:9 अप्रैल को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment