Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा:परिजनों ने गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया, उल्टी की समस्या पर भर्ती कराया था

    2 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सहारा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार,केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मिणी पटेल (27) को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद उनके पति जितेंद्र पटेल ने सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जितेंद्र पटेल ने बताया कि भर्ती के समय उनकी पत्नी सामान्य रूप से बात कर रही थी और उसे पेट दर्द के अलावा कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर रुक्मिणी को केवल पानी में दवा घोलकर चढ़ाई जाती रही। उनकी हालत बिगड़ने पर भी न तो कोई विशेष उपचार किया गया और न ही उन्हें किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर जितेंद्र पटेल के अनुसार, रात में अचानक रुक्मिणी की हालत खराब होने लगी। जब डॉक्टर को बुलाने का प्रयास किया गया तो अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। सुबह करीब छह बजे अस्पताल कर्मचारी मरीज को आईसीयू में ले गए, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। मृतका अपने पीछे तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनमें एक पांच महीने की दुग्धमुंही बच्ची भी शामिल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में 15 वर्षीय किशोरी 5 दिन से लापता:परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    सुल्तानपुर में 1.28 लाख की साइबर ठगी:SBI क्रेडिट कार्ड अपडेट के बहाने लिंक भेजकर जालसाजों ने की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment