Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोना-चंदी से लेकर लाखों रुपए, ईरान के लिए कश्मीरियों ने खोला खजाना, अपने 'अली' के लिए किया इतना दान

    3 hours from now

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां एक तरफ मिसाइलें और हमले हो रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भारत से ईरान की मदद की तस्वीरें सामने आई हैं। भारत की ओर से ईरान को इतनी मदद भेजी गई कि अब ईरान थैंक यू इंडिया कह रहा है। दरअसल कश्मीर घाटी के लोग इन दिनों ईरान के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। जहां बटगांव से लेकर बारामुला तक लोग दिल खोलकर ईरान के लिए दान कर रहे हैं। और यह दान सिर्फ पैसे तक नहीं बल्कि सोना, चांदी, गहने, तांबे के बर्तन यहां तक कि बाइक और कार तक लोगों ने दान में दी है। दरअसल कश्मीर में ईद के बाद करीब 3.4 करोड़ का दान इकट्ठा किया गया है और यह दान ईरान के लिए भेजा जाना है जो वहां पर मानवीय सहायता के लिए भेजा जाएगा। कुछ दिनों पहले ईरानी दूतावास ने दान लेने की घोषणा की थी जिसके बाद यह तस्वीरें अब कश्मीर से सामने आई हैं। इसे भी पढ़ें: Abu Dhabi पर Ballistic Missile हमला, रिहायशी इलाके में मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल।इस अभियान की सबसे भाविक तस्वीर तब सामने आई जब एक छोटी बच्ची अपने हाथ में गुल्लक लिए पहुंची और वह अपना गुल्लक तोड़कर ईरान के लिए पैसे दान करने की बातें कर रही। ईरानी दोतावास ने छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके साथ ही एक और कहानी है जो सबको भावुक कर देगी। दरअसल एक विधवा महिला ने अपने पति की याद में रखा हुआ सोना भी ईरान में मानवीय सहायता के लिए दान करने का फैसला किया और इस वीडियो को भी रानी दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से साझा किया। यह पूरा दान अभियान मस्जिदों और स्थानीय स्तर पर कश्मीर में चलाया गया। जहां लोग खुद आगे आकर मदद कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही वह ईरान जाकर मदद नहीं कर सकते लेकिन आर्थिक सहायता देकर वो अपना फर्ज निभा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: पश्चिमी देशों में फूट? ईरान ने इज़रायल की ओर दागी मिसाइलें, संदेश लिखा- 'धन्यवाद, स्पेनिश प्रधानमंत्री' | Iran Missile Attack Israelआपको बता दें कि कश्मीर में बड़ी आबादी में शिया मुसलमान रहते हैं और शिया मुसलमान ईरान के साथ अपना गहरा जुड़ाव मानते हैं। आपको याद ही होगा कि कुछ दिनों पहले जब ईरान के पुराने सुप्रीम लीडर आया अली खामिनई की मौत हुई थी अमेरिका और इजराइल के हमले में तो कश्मीर में इसका भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। जहां लोग सड़कों पर उतरे थे और अमेरिका और इजराइल के मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। अब यह दान की तस्वीरें वहीं से सामने आ रही हैं जहां लोग दिल खोलकर ईरान के लिए दान कर रहे हैं। इन सबके बीच भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने इस मदद के लिए खासतौर पर धन्यवाद दिया है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपकी दयालुता और मानवता को हम कभी नहीं भूलेंगे। धन्यवाद भारत। दूतावास ने खासतौर पर कश्मीर के लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी यह मदद और भावनाएं हमेशा ईरान में याद रखी जाएंगी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Israel-Iran War Live Updates: Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, Middle East में बड़े युद्ध की आशंका से दुनिया में हड़कंप
    Next Article
    Air Canada: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान, कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment