Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा:एक लाख रुपए में मेडिकल व अन्य प्रक्रिया पास कराने का झांसा, इंजेक्शन-दस्तावेज भी बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान ठगी का मामला सामने आया है। आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसके पास से कुछ इंजेक्शन और दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। अग्निवीर सेना भर्ती में शामिल होने आए अभिषेक राजपूत ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अभिषेक ने बताया कि अपने दोस्त अनुराग के साथ एकलव्य स्टेडियम के बाहर खड़ा था। तभी एक व्यक्ति ने खुद का नीरेश निवासी आगरा के बमरौली कटरा निवासी बताते हुए उनसे संपर्क किया। आरोपी ने दावा किया कि उसकी भर्ती प्रक्रिया में अच्छी पकड़ है और वह 1 लाख रुपये लेकर मेडिकल सहित अन्य सभी दिक्कतों को खत्म कर भर्ती पक्की करा सकता है। आरोपी ने अपने मोबाइल में भर्ती से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिससे शुरुआत में भरोसा बनाने की कोशिश की गई। हालांकि पैसे की मांग पर युवक को शक हुआ और उसने इसकी सूचना आर्मी इंटेलिजेंस को दे दी। सूचना के आधार पर इंटेलिजेंस ने तुरंत स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाना सदर बाजार लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास भर्ती से संबंधित कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। भर्ती में शामिल युवाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी दलाल या झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र पुलिस ने ऑटो चालकों को किया जागरूक:अश्लील गाने न बजाने और DL रखने के निर्देश दिए
    Next Article
    बलिया में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान तेज:6 से 15 अप्रैल तक लगेंगे विशेष कैंप, कंट्रोल रूम भी बनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment