Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समय रैना के लेटेंट शो के पुराने क्लिप पर विवाद:शिव सेना नेता समझ बैठीं नया एपिसोड, बोलीं- कोई सबक नहीं मिला, मेडिकल इमरजेंसी पर किया था आपत्तिजनक कमेंट

    8 hours ago

    1

    0

    समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले विवादित सीजन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो लगभग वैसा ही कमेंट कर रहे हैं, जिससे प्रणीत मोरे विवादों में घिरे थे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। उनके इस क्लिप को शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी नया एपिसोड समझकर भड़क गईं। दरअसल, हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 के एक एपिसोड का क्लिप वायरल हो गया है। एक कंटेस्टेंट को स्कोर दे रहे समय के सामने से शो देख रही एक लड़की रोती हुई गुजरी। समय ने उसके साथ आए शख्स से लड़की के जाने पर सवाल किया। जबकि साथ आया लड़का बेहद आराम से बैठा हुआ था। समय ने दबाव देकर पूछा तो लड़के ने बताया कि उसके साथ आई लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है। इस पर समय ने उस लड़के से कहा, ‘तुम भी साथ जाओ, कंधा दो उसे। कंधा दोगे तभी तो हेड देगी।’ सोशल मीडिया पर ये क्लिप सीजन 2 से जुड़ी बताकर वायरल की गई। शिव सेना नेता ने लगाई फटकार, कहा- कोई सबक नहीं सीखा क्लिप वायरल होने के बाद शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी इसे नया सीजन मझकर भड़क गई हैं। उन्होंने लिखा है, "कोई सबक नहीं सीखा गया। अब तो इन्हें इस तरह के घटिया और महिलाओं का अपमान करने वाले कंटेंट को 'ह्यूमर' के नाम पर दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स और यूट्यूब का भी साथ मिल गया है। अब बस उनके Gen Z फैंस का इंतजार है, जो मेरे कमेंट्स में आकर बवाल मचाना शुरू करेंगे।" ऐसे ही बयान पर फंसे थे कॉमेडियन प्रणीत मोरे कुछ समय पहले ही स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने गुरुग्राम में लाइव क्राउड वर्क कॉमेडी का एक क्लिप शेयर किया था। इस क्लिप में हिमांशू जांगड़ा नाम के एक शख्स ने डेटिंग पर बात करते हुए कहा था कि उसने महिला को 370 रुपए की बिरयानी खिलाई थी, लेकिन इसके बावजूद वो लड़की बिना फिजिकल हुए वहां से चली गई। शो में उन्होंने कहा था कि 370 रुपए वसूल नहीं हो सके। वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशू को नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि प्रणीत मोरे के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई। विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। आलिया भट्ट बनी थीं पहले एपिसोड की गेस्ट समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, "मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।" पहले भी विवादों में रहा इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 से पहले इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला सीजन भी विवादों में रहा था। शो में गेस्ट बनकर आए रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके बाद शो से जुड़े सभी सदस्यों के खिलाफ देश भर में कई शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। शो के सभी एपिसोड डिलीज करवाए गए थे, जिसके बाद शो बंद हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का टाइटल विवादों में:नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और विठाबाई के परिवार ने आपत्ति जताई, इन फिल्मों के विवाद के बाद बदले टाइटल
    Next Article
    कंगना ने किस कर काटे वीर दास के होंठ:दावे पर भड़कीं कंगना, कहा- नाम इस्तेमाल कर गंदी कल्पनाएं पूरी कर रही हैं, वीर दास ने दी सफाई

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment