Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'स्मार्ट मीटर समय की मांग, इसका समय आ चुका':स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर पीवीवीएनएल एमडी ने बुलाई प्रेसवार्ता, पूरी व्यवस्था पारदर्शी

    2 hours ago

    1

    0

    स्मार्ट मीटर समय की व्यवस्था है। अब इसका समय आ चुका है। पीवीवीएनएल के अंतर्गत आने वाले 14 जनपदों में लगभग 80 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह बात सोमवार को ऊर्जा भवन में बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अगर समय से अपने मीटर को रिचार्ज करता रहेगा तो उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा। पहले एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले 15 दिन से जगह-जगह हंगामें हो रहे हैं। बिजली घरों का घेराव किया जा रहा है। आरोप थे कि माइनस में बिजली का बिल जाते ही कनेक्शन कट रहे हैं और बिल जमा करने के 8 से 10 घंटे बाद तक भी वह रिस्टोर नहीं हो रहे हैं। कई जगह तो हालत इतनी खराब हो गए कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। व्यापारियों के एक वर्ग ने तो इसका विरोध कर दिया और चीफ इंजीनियर दफ्तर पर धरने पर बैठ गए। एमडी को खुद संभालती पड़ी कमान लगातार हो रही इन घटनाओं की गूंज लखनऊ तक पहुंची। इसके बाद सोमवार को खुद प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता को मीडिया के सामने आना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर दुष्प्रचार हो रहा है जबकि यह उपभोक्ताओं के लिहाज से बेहद कारगर व्यवस्था है। उपभोक्ता अगर इसे सही से समझ ले तो उनके लिए इससे बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता। जीरो नहीं होने दे अपना बैलेंस प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक-एक यूनिट का हिसाब रखता है। आमतौर पर उपभोक्ताओं को हिसाब रखने में दिक्कत होती है लेकिन स्मार्ट मीटर में यह पूरी व्यवस्था पारदर्शी है। उपभोक्ता मीटर को रिचार्ज करते रहें और निर्बाध आपूर्ति का लाभ लेते रहें। उनको करना केवल इतना है कि अपने मीटर के बैलेंस को शून्य या नेगेटिव में नहीं जाने देना। डिस्कनेक्शन के लिए 3 दिन निर्धारित प्रबंध निदेशक ने कहा कि अगर किसी स्मार्ट मीटर का बैलेंस तीन दिन तक नेगेटिव में जाता है तो ही वह डिस्कनेक्ट होगा। इस 3 दिन की अवधि में उपभोक्ता के पास डिपार्टमेंट के मैसेज जाते रहेंगे ताकि वह स्थिति को समझ कर समस्या बढ़ने से पहले ही बाहर आ जाए। खास बात यह है कि गजेटेड हॉलीडे वाले दिन भी डिस्कनेक्शन नहीं होता। 22 लाख उपभोक्ता उठा रहे लाभ पत्रकार वार्ता में मौजूद पीवीवीएनएल के निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन ने बताया कि डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले सभी 14 जनपदों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम जारी है। लगभग 80 लाख उपभोक्ताओं के यहां यह मीटर लगाए जाने हैं। अभी तक लगभग 22 लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा चुके हैं। यह मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल पर कंपनी का ऐप डाउनलोड करके एक-एक यूनिट का हिसाब रख सकता है। स्मार्ट व्यवस्था पर किया जा रहा काम निदेशक संजय जैन ने बताया कि कई डिस्काउंट की व्यवस्था स्मार्ट हो चुकी है। वहां अगर कोई फाल्ट होता है तो कुछ ही मिनट में उसे ढूंढ कर उसका निस्तारण कर दिया जाता है। पीवीवीएनएल अपनी व्यवस्थाओं को स्मार्ट करने जा रहा है, जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाने का काम स्मार्ट मीटर करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के चार अभ्यर्थियों ने पास की UPPCS परीक्षा:आकांक्षा सिंह सहित चार का चयन, जिले में खुशी का माहौल
    Next Article
    कल्याणपुर पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को पकड़ा:आरोपी के पास से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment