Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर से बिलिंग होगी पारदर्शी:अम्बेडकरनगर में सोमवार से हेल्प डेस्क शुरू, घर बैठे बिल भुगतान और रिचार्ज की सुविधा

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में प्रीपेड और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग ने पहल की है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि अकबरपुर डिवीजन में सोमवार से हेल्प डेस्क शुरू की जाएगी, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता के मुताबिक स्मार्ट मीटर से सटीक और पारदर्शी बिलिंग सुनिश्चित होगी। इससे गलत बिजली बिल और हर महीने बिल न बनने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को ब्याज और विलंब अधिभार से भी राहत मिलेगी और भारी बकाया बनने की समस्या खत्म होगी। घर बैठे भुगतान और खर्च पर नियंत्रण स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली बिल का भुगतान और मीटर रिचार्ज कर सकेंगे। इससे वे अपने बजट के अनुसार बिजली खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे और अनावश्यक खर्च से बच सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में सोलर पैनल लगवाने या इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर मीटर बदलने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्ट मीटर इन सुविधाओं के लिए पहले से अनुकूल हैं। डेटा से सुधरेगी विद्युत व्यवस्था स्मार्ट मीटर से मिलने वाले डेटा के आधार पर भविष्य में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं तैयार करना आसान होगा। इसके साथ ही मोबाइल पर ‘UPPCL Consumer App’ और ‘UPPCL Smart App’ के जरिए रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। शिकायतों का तुरंत होगा निस्तारण अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें विभाग के पास पहुंची हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फोटोग्राफर से मारपीट:इंस्टाग्राम के जरिए शूटिंग के लिए बुकिंग कर बुलाया, रास्ते में छीने 6 लाख के कैमरे
    Next Article
    BHU में केक काटने के लिए छात्रों ने पत्थरबाजी की:1 सुरक्षाकर्मी अस्पताल में भर्ती, कई लोगों को लगी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment