Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन:आगरा में पुलिस ने रोका तो गेट पर चढ़े, विरोध में डिब्बे जलाए

    18 hours ago

    2

    0

    आगरा में स्मार्ट मीटर का विरोध लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी सोमवार को इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धौलपुर हाउस से कलेक्ट्रेट के लिए पैदल मार्च निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। धौलपुर हाउस का गेट बंद किया। इस पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। कई कार्यकर्ता गेट पर चढ़ने लगे। अस दौरान वह घायल होने से बचे। समाजवादी पार्टी ने स्मार्ट मीटर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिल क्यों नहीं दिया जाता। पहले 1500 रुपये का बिल भरने वाले उपभोक्ता अब 3 से 4 हजार रुपये अदा करने पर मजबूर हैं। टोरंट की लूट का कोई हिसाब-किताब ही नहीं है। विरोध-प्रदर्शन की 3 तस्वीर देखिए… सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा-स्मार्ट मीटर आम लोगों के शोषण का जरिया बन चुके हैं। आधुनिक व्यवस्था कहकर गरीब और मध्यम वर्ग से लूट की जा रही है। प्रदेश भर से रिचार्ज के बाद भी समय से बिजली न आना, बिना सूचना कनेक्शन काटना, अपारदर्शी बिलिंग सिस्टम की शिकायतें आ रही हैं। कम यूनिट पर भी फिक्स चार्ज लिया जा रहा है। काटने के बाद जोड़ने के लिए भी अलग से चार्ज लिए जाते हैं। सपा का ये कहना है… मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार प्रीपेड बैलेंस बनाए रखने में सक्षम नहीं हैं। कई मामलों में पहले उपभोक्ता से गलत बिल लेकर बाद में वापस करने के भी प्रमाण हैं। सपा इस मुद्दे पर 15 दिन पहले चेतावनी दे चुकी है। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा-सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में बड़ा आंदोलन होगा। आगरा से यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो महीने तक सीटें फुल, नहीं मिल रहा रिजर्वेशन:हरिद्वार-उज्जैन की ट्रेनों में सीट खाली नहीं, 40 जोड़ी ट्रेनों में सीटें फुल
    Next Article
    बीजेपी की जीत पर काशी की सड़कों पर आतिशबाजी:वाराणसी में भाजपाई बोले- पश्चिम बंगाल में सनातन की जीत हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment