Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर महिलाओं का प्रदर्शन:बुलंदशहर में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, बिल बढ़ने का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में ज्ञान लोक कॉलोनी की महिलाओं ने बिजली के स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल 500 से 1000 रुपये के बीच आता था, जो अब बढ़कर तीन से चार हजार रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि उनके पति मजदूरी करते हैं और वे स्वयं घरों में काम कर परिवार चलाती हैं, जिससे बढ़े हुए बिल का भुगतान करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। लोगों को काफी परेशानी प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली आपूर्ति अनियमित हो गई है। दिन या रात में कभी भी बिजली काट दी जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और लोगों के दैनिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं ने शिकायत की कि स्मार्ट मीटर में यूनिट और बिल की सही जानकारी नहीं मिलती है। भुगतान मोबाइल रिचार्ज के माध्यम से करना पड़ता है, जिससे पारदर्शिता का अभाव रहता है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते। लोगों में आक्रोश इस दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि कई बार धरना-प्रदर्शन के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था लागू नहीं की गई, तो एक व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में झमाझम बारिश:दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी से सड़कों पर बचते नजर आएं लोग
    Next Article
    लखीमपुर में पालतू हाथी ने महावत को पटककर मार डाला:दुधवा टाइगर रिजर्व में नहलाते समय हुआ हमला, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment