Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 23 मार्च को:डीएम सिकंदरा तहसील का निरीक्षण कर उमरपुर में चौपाल लगाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 21 मार्च 2026। ईद-उल-फितर के सार्वजनिक अवकाश के कारण 21 मार्च को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 23 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में तहसील सिकंदरा में संपन्न होगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी तहसील कार्यालय सिकंदरा का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे विकास खंड राजपुर के ग्राम उमरपुर में एक चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी जनपद स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों को चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों का पूरा विवरण उपलब्ध कराना होगा। साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान:प्रीपेड मीटर में बिल माइनस जाने से कटा, स्मार्ट मीटर को बाइपास कर जोड़ा था कनेक्शन
    Next Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत:इटावा के नगला कढोरी में बेटा गंभीर घायल, एक घंटे तक दोनों सड़क पर ही पड़े रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment