Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में शहीद दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी सभा:किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    सम्भल में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत की याद में आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एसकेएम) ने एक साम्राज्यवाद विरोधी कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम हल्लु सराय स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर हुआ, जहां संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सभा को संबोधित करते हुए सोमपाल सिंह ने कहा कि जिस साम्राज्यवाद के खिलाफ भगत सिंह और उनके साथियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, आज वही साम्राज्यवाद अमेरिका के नेतृत्व में भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के दबाव में कृषि क्षेत्र से संबंधित व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रही है, जो किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ होगा। सोमपाल सिंह ने आगे कहा कि यह समझौता न केवल किसानों की आमदनी को प्रभावित करेगा, बल्कि देश के कृषि उत्पादों और राष्ट्रीय स्वावलंबन पर भी विपरीत असर डालेगा। उन्होंने देश के किसानों और मजदूरों से एकजुट होकर सरकार से अमेरिकी साम्राज्यवाद के मंसूबों को सफल न होने देने और उनके हितों की रक्षा करने की मांग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर किरतपाल सिंह, चौधरी नवकेश चहल, मास्टर महेंद्र सिंह, कल्लन सिंह, देवेंद्र सिंह, विजय सिंह, अंकित सिंह और भगवान सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को सामूहिक रूप से सम्मान प्रकट किया और साम्राज्यवाद विरोधी संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नारेबाजी और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में विश्वविद्यालय-रोडवेज डिपो बनवाना बाकी:सपा विधायक इकबाल महमूद का दावा- मूवेबल ट्रांसफार्मर लगवाए, हर गांव में इंटरलॉकिंग, जनता मेरे काम से खुश
    Next Article
    DDU में AI बेस्ड नए कोर्सेज की शुरुआत:B.Tech AI एंड डेटा साइंस, B.Sc AI एंड मशीन लर्निंग से टेक्निकल नॉलेज लेंगे स्टूडेंट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment