Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में विश्वविद्यालय-रोडवेज डिपो बनवाना बाकी:सपा विधायक इकबाल महमूद का दावा- मूवेबल ट्रांसफार्मर लगवाए, हर गांव में इंटरलॉकिंग, जनता मेरे काम से खुश

    2 hours ago

    1

    0

    संभल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने अपने चार साल के कार्यकाल और 1991 से अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने जनता से किए गए वादों पर खतरा उतरने का दावा किया। भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में सपा विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : पिछले चार साल के कार्यकाल को देखते हुए अपने कामों को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : हमने जनता से वादा किया कि उनकी सेवा करेंगे। मैं नेता नहीं, सेवक बनकर काम करता हूँ। जनता हमारे कामों से खुश है और यही सबसे बड़ा नंबर है। हमारे काम ही हमारी पहचान हैं। सवाल : कौन सा बड़ा काम अभी अधूरा रह गया? जवाब: संभल में एक विश्वविद्यालय खुलवाना और रोडवेज डिपो स्थापित करना अभी बाकी है। इससे छात्रों और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इंशाल्लाह, भविष्य में इसे पूरा करूँगा।" सवाल : अपने पुराने कामों और उपलब्धियों के बारे में बताइए ? जवाब : हमने संभल का अस्पताल आधुनिक भवन और सुविधाओं के साथ तैयार करवाया। हयातनगर में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज और आईटीआई की स्थापना कराई। सड़कों के मामले में संभल से मुरादाबाद, चंदौसी, बहजोई, जोया और हसनपुर तक निर्माण कराया। मुरादाबाद-संभल मार्ग को फोरलेन किया। 1991 में सरायतरीन के लिए नई सड़क बनवाई, जिससे पूरे इलाके का लोड बंटा। विद्युत क्षेत्र में मूवेबल ट्रांसफार्मर लगाए और विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में इंटरलॉकिंग सड़कें, स्कूल और बिजली की सुविधा सुनिश्चित की। हमारे प्रयास से मेडिकल कॉलेज भी आया, हालांकि इसे सिरसी से बिछोली में स्थानांतरित किया गया। सवाल: संभल की जनता चाहती थी कि जिला मुख्यालय संभल के पास बने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब: हमारी कोशिश हमेशा संभल में मुख्यालय बनाने की रही। हमारी सरकार ने पंवासा को मुख्यालय घोषित किया और बजट भी जारी किया। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बदल दिया। हमारा लक्ष्य संभल का विकास और जनता की भलाई है। उम्मीद है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर इसे पूरा करेंगे। सवाल : बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बारे में आपकी क्या राय है? जवाब: संभल के विकास में बीजेपी का कोई नेता या कार्यकर्ता गंभीर नहीं रहा। कभी किसी काम के लिए पैरवी करते हुए नहीं दिखे। दबाव में काम करने की बजाय पीछे हट गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम-अब्दुल्ला पैन कार्ड केस में कोर्ट ने मांगे अहम साक्ष्य:अब 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई, अदालत ने सख्ती दिखाई
    Next Article
    सम्भल में शहीद दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी सभा:किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment