Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर SDM ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण:अवैध भंडारण रोकने और सुरक्षा मानकों की जांच पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर प्रशासन भीषण गर्मी के मद्देनजर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम एसडीएम सदर उत्तम तिवारी और सीओ सिटी सौरभ सामंत ने शहर के विभिन्न पटाखा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम सदर उत्तम तिवारी ने अहमद अली की पटाखा दुकान की गहन जांच की। उन्होंने दुकान में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के सभी मानक व्यवस्थित पाए गए। मौके पर अग्निशमन के उचित उपाय मौजूद थे और किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या नियमों का उल्लंघन नहीं पाया गया। एसडीएम उत्तम तिवारी ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में चल रही लू और भीषण गर्मी के कारण आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा और सभी लाइसेंसी विक्रेताओं को समय-समय पर बिना बताए जांचा जाएगा। लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने विक्रेताओं और नागरिकों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप है, जबकि स्थानीय लोगों ने इन सुरक्षा कदमों की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा:बिठूर से चुनाव की तैयारी, मुनींद्र शुक्ला बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर फैसला लिया
    Next Article
    महोबा में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू:तापमान में आई गिरावट, पेड़ टूटकर गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment