Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक की हत्या, प्रधान पति पर आरोप:दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार रुका, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े; समझाने में जुटा प्रशासन

    5 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के शिवगढ़ थाना के भेटौरा गांव में जसवंत सिंह (28) की मंगलवार रात लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान पति मान सिंह और उनके साथियों पर भ्रष्टाचार की जांच से जुड़े विवाद के कारण हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। आज मृतक की पत्नी और बहन सदमे में बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, सीओ सिटी सौरभ सावंत और तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को हुई। जसवंत सिंह बाजार से सब्जी खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। भेटौरा इंटर कॉलेज के पास घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें रोका और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जसवंत को पहले लंभुआ सीएचसी ले जाया गया, फिर सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, लखनऊ पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने अपनी तहरीर में ग्राम प्रधान पति मान सिंह, रामशरण, रामजस, रामसुरेश, नीरज, सूरज और धनंजय पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की जांच को लेकर पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मृतक की पत्नी के भाई विशाल का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग व्यक्ति उन्हें और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने बताया कि दबंगों द्वारा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय न मिलने और सुरक्षा के अभाव में परिवार अब अपना घर छोड़कर कहीं और जाने को मजबूर है। पीड़ित ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं मिली, तो वे पलायन के लिए विवश होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीनी विवाद की मारपीट में घायल युवक की मौत:ग्रामीणों-परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
    Next Article
    स्कूल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:दोनों घुटने जमीन छूते दिखे, सीतापुर में शाम को घर से बिना बताए निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment