Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीनी विवाद की मारपीट में घायल युवक की मौत:ग्रामीणों-परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

    8 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्तनगर में लोटन कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संदीप यादव की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया और तीनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया। मामला लोटन थाना क्षेत्र के धरनिहवा-कुल्हुआ गांव का है, जहां मेन सड़क से जुड़ी ढेड़ मंडी जमीन को लेकर दो पक्षों—गदहमरवा निवासी राममिलन परिवार और संदीप यादव परिवार—के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद जमीन, रास्ते और कब्जे को लेकर कई बार तनाव का कारण बन चुका था। स्टांप पेपर के बावजूद बढ़ता विवाद परिजनों का कहना है कि संदीप यादव के पिता शिवमूरत ने पूर्व में स्टांप पेपर के जरिए जमीन का लेन-देन किया था, इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा लगातार कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। इसी तनाव के चलते 24 अप्रैल को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद बिगड़ी हालत, लखनऊ रेफर आरोप है कि घटना के बाद रास्ते में भी संदीप और उनके चाचा बबलू पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। कई दिनों के इलाज के बाद 29 अप्रैल की रात संदीप की मौत हो गई। मौत के बाद फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे ग्रामीण मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। 30 अप्रैल को परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर लोटन चौराहे पहुंचे और मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सुबह 11:55 बजे तक प्रदर्शन चलता रहा, जिससे तीनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया। 5 किलोमीटर तक थम गया यातायात लोटन तिराहे से मुहाने जाने वाले हाईवे पर करीब 3–4 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं कुल्हुई मार्ग पर लगभग 2 किलोमीटर और सोहास मार्ग पर भी करीब 2 किलोमीटर तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी और अव्यवस्था का माहौल बना रहा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आरोपों की बौछार हजारों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगातार गूंजते रहे। लोगों का आरोप है कि 24 अप्रैल की घटना के बाद पुलिस ने केवल मामूली कार्रवाई की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। गिरफ्तारी और जांच की मांग पर अड़े परिजन परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। साथ ही पुलिस की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल, तनाव बरकरार सीओ सदर सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, लेकिन आक्रोशित भीड़ लंबे समय तक शांत नहीं हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और समझाने का प्रयास जारी रहा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और प्रशासन निगरानी कर रहा है। एसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संज्ञान में लेते हुए लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। जाम की स्थिति बनी हुई है। लोटन चौराहे से मोहाना मार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। लोटन चौराहे से कुल्हई मार्ग पर लगभग 4 किलोमीटर और लोटन चौराहे से सोहास मार्ग पर भी लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। हालात बेकाबू हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर पीड़ितों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन के 5 घंटे मानने और थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने पर पीड़ित परिवार ने प्रदर्शन को समाप्त किया है। पुलिस शव को अपनी सरकारी गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 लागू:जिला प्रोबेशन अधिकारी बोले: दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवक की हत्या, प्रधान पति पर आरोप:दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार रुका, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े; समझाने में जुटा प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment