Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में तालाब नीलामी विवाद, ट्रैक्टर तोड़ा:पीड़ित को जान से मारने और हाथ-पैर काटने की मिली धमकी, ASP से शिकायत

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में तालाब की नीलामी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित अजय तिवारी ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके मजदूरों को जान से मारने तथा हाथ-पैर काटने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में एएसपी से शिकायत की है। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के मुइली निवासी अजय तिवारी ने बताया कि उनके रिश्तेदार दिलीप कुमार उपाध्याय ने सेंवतरी स्थित तालाब भूमि (गाटा सं0-20 व 312) की नीलामी ली थी। नीलामी की लकड़ियों की ढुलाई के लिए उनका ट्रैक्टर लगा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, अशोक कुमार वर्मा, शानू वर्मा (पुत्र अशोक कुमार वर्मा, निवासी सेंवंतरी), गुफरान खान (निवासी मुईली) और शिवराज (निवासी भेंवतरी) सहित कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनके ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। जब वह मौके पर पहुंचे, तो डायल 112 पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस की अनुमति से वह अपना ट्रैक्टर लेकर घर लौट आए। रात करीब 10:11 बजे और 10:13 बजे अजय तिवारी के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रमेश वर्मा (पुत्र हौसिला वर्मा, निवासी बालीपुर) बताया और उन्हें गालियां दीं। रमेश वर्मा ने धमकी दी कि "कहीं भी रहोगे तो तुम्हें खोजकर मार डालूँगा।" इस बातचीत की रिकॉर्डिंग अजय तिवारी के मोबाइल में मौजूद है। उन्होंने रिकॉर्ड की गई बातचीत थानाध्यक्ष और उच्च अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर भेजी। रात 10:46 बजे कोतवाल जयसिंहपुर का फोन आया, जिन्होंने धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर मांगा। अजय तिवारी ने वह नंबर उपलब्ध करा दिया। उसी रात करीब 11:05 बजे उनके मोबाइल पर फिर फोन आया, जिसमें उन्हें "फर्जी लोगों से फर्जी इंस्पेक्टर से फोन करा रहे हो" कहकर गालियां दी गईं और हाथ-पैर काट लेने की धमकी दी गई। अजय तिवारी ने आरोप लगाया है कि अशोक कुमार वर्मा के चचेरे भाई रमेश वर्मा ने मजदूरों और उन्हें ब्राह्मण कहकर गालियां दीं, जिसकी रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में सुरक्षित है। अजय तिवारी ने अशोक कुमार वर्मा, रमेश वर्मा और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता अजय तिवारी को साक्ष्य के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई:पति-पत्नी एक ही थाने में तैनात, पति बोला- गलती से रस्सी गले में फंसी
    Next Article
    मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया डिकॉय ऑपरेशन:सादे कपड़ों में बाजारों में रही पुलिस, मौके पर 4 मनचले गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment