Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 512 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र:डीएम चंद्रमोहन गर्ग और जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए चयनित 512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और जनप्रतिनिधियों ने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 503 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर 2.37 करोड़ रुपये की लागत से बने शहाबगंज परियोजना कार्यालय और 17 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुई। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा में आने के बाद निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करना जरूरी है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को लाभ मिल सके। चयनित अभ्यर्थियों में चकिया ब्लॉक से चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 96 सहायिकाएं, सकलडीहा से 117 सहायिकाएं, नौगढ़ से 21 सहायिकाएं, सदर से एक कार्यकर्ता और 41 सहायिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा बरहनी से एक कार्यकर्ता व 33 सहायिकाएं, शहाबगंज से 43 सहायिकाएं, चहनिया से एक कार्यकर्ता व 52 सहायिकाएं, धानापुर से 46 सहायिकाएं, नियामताबाद से दो कार्यकर्ता व 45 सहायिकाएं तथा नगर क्षेत्र से नौ सहायिकाओं का चयन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकासवादी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं और जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय को लेकर नई घोषणा की जा सकती है। कार्यक्रम में सीडीओ आर जगत साई रेड्डी, डीपीओ प्रभात कुमार, मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया, चकिया विधायक प्रतिनिधि सुरेश मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मवाना की ज्योति धामा बनी SDM:UPPCS 2024 में हासिल की 19वीं रैंक , बिना कोचिंग के हासिल की सफलता
    Next Article
    आरपीएफ दरोगा योगेश त्रिवेदी का UPPCS में चयन:133वीं रैंक हासिल कर बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment