Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन:15 मांगों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, 2023 से लंबित हैं मांगें

    2 hours ago

    1

    0

    संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2023 से किसान विभिन्न मांगों पर शिकायत पत्र दे रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों की प्रमुख मांगों में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान शामिल है। सुलतानपुर की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कचनांवा, निगोलिया, सोमनाभार, त्रिलोकपुर, दुबेपुर और कुड़वार जैसे कई ब्लॉक के ग्राम इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं। मोर्चा ने किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की है।है। एक अन्य महत्वपूर्ण मांग ग्राम सभा रतनपुर, परगना बरौसा, तहसील सदर की निवासी गायत्री देवी पत्नी प्रदीप निषाद से संबंधित है। वह लगभग 25-30 वर्षों से ग्राम सभा की भूमि पर छप्पर के घर में रह रही हैं। संगठन ने कई बार इस गरीब और भूमिहीन महिला को आवासीय पट्टा दिए जाने की मांग की है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने पट्टा देने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने गायत्री देवी को अविलंब 67 (क) का लाभ प्रदान करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा मनियारपुर और ग्राम सभा कोटवा, ब्लॉक कुड़वार के असरोगा फीडर में बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। कई स्थानों पर खंभे भी टूटे हुए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे, गंदगी देखकर भड़के कार्यकर्ता
    Next Article
    जौनपुर में संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव:घर के पास मिली लाश, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment