Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे, गंदगी देखकर भड़के कार्यकर्ता

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शहीद दिवस के मौके पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव थापर को याद करते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस ने लाटूश रोड स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शहीद स्थल की बदहाल स्थिति देखकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर फैली गंदगी, अव्यवस्था और प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर देश के वीर सपूतों की प्रतिमा स्थापित है, वहां इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। शहीदों के सम्मान में लापरवाही निंदनीय महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके सम्मान में इस तरह की उपेक्षा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कानपुर से रहा भगत सिंह का ऐतिहासिक जुड़ाव कार्यकर्ताओं ने बताया कि शहीद भगत सिंह का कानपुर से गहरा संबंध रहा है। वे कुछ समय शहर में रहे, जहां उनके क्रांतिकारी जीवन को नई दिशा मिली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विध्यार्थी के मार्गदर्शन में काम किया और यहीं वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) से गहराई से जुड़े थे। प्रशासन से रखीं ये मांगें कानपुर महानगर कांग्रेस ने प्रशासन से शहीद स्थल की तत्काल साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी मांग की। इस मौके पर पवन गुप्ता, ग्रीनबाबू सोनकर, गोविंद झा, पदम मोहन मिश्रा, कमल जायसवाल, कपिल जायसवाल, मुकेश कन्नौजिया, जितेंद्र ब्रह्म, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र भदौरिया, संदीप शिखर, रवि बाजपेई, विनोद अवस्थी, विनय पांडे, विक्की सोनकर, रिंकू, बादशाह सोनकर, तिलकचंद्र कुरील समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में सड़क-पुल निर्माण को 4.65 करोड़ रुपये जारी:शासन ने लोकनिर्माण विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी
    Next Article
    सुल्तानपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन:15 मांगों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, 2023 से लंबित हैं मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment