Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पूर्व नपा अध्यक्ष के बेटे पर केस दर्ज:कोर्ट परिसर में सपा नेता पर हमले का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर कोर्ट परिसर में एक सपा नेता पर हमले के मामले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सैय्यद मो रहमान और उनके पुत्र मो फरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित सपा नेता सैय्यद मो जीशान के साथ ये यह घटना 23 मार्च को दोपहर में एसी जेएम-द्वितीय के कक्ष संख्या 18 के सामने हुई थी। जीशान ने पुलिस अधीक्षक से की गई अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने सिविल वाद संख्या 820/14 की पैरवी के लिए कोर्ट आए थे। इसी दौरान विपक्षी सैय्यद मो रहमान उर्फ मानू और उनके पुत्र मो फरान ने उन पर हमला कर दिया। जीशान के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें गाली दी, मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में जीशान के सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि वकीलों के बीच-बचाव के बाद उनकी जान बच सकी। जीशान ने यह भी आरोप लगाया कि मो फरहान मुकदमे में पक्षकार नहीं है, फिर भी उसने हमला किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि सैय्यद मो रहमान उर्फ मानू नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसका आपराधिक इतिहास है। जीशान का आरोप है कि हमले के दौरान मानू ने उन्हें मुकदमा वापस लेने की धमकी दी और कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। नगर कोतवाल संदीप राय ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की:पोस्टमार्टम में पेट में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि, बच्चों के सामने किया था हमला
    Next Article
    मैनपुरी में 8 माह की गर्भवती की हत्या:पिटाई और 5 लाख दहेज मांग का आरोप, 14 माह पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment