Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 10 फीट लंबा अजगर खेत में मिला:गुजरपुर में सूचना पर वन विभाग ने रेस्क्यू कर सरकारी निर्माणाधीन भवन में बंद किया

    1 hour ago

    2

    0

    महोली थाना क्षेत्र के गुजरपुर गांव में बीते 24 मार्च की दोपहर एक 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर को खेत में देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया। गुजरपुर निवासी कमलेश पासी अपने खेत में पानी लगा रहे थे, तभी उन्हें यह विशाल अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को गांव के एक सरकारी निर्माणाधीन भवन में बंद कर दिया। अजगर के कमरे में बंद होने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए गांववालों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ कमरे में बंद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गए। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8000 से अधिक श्रद्धालु गोंडा पहुंचे भुजवा बाबा मेला:अयाह पहुंचकर मेले में हुए शामिल, सुबह बलरामपुर देवीपाटन रवाना
    Next Article
    लखनऊ में इंटर छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर बनाया शिकार, धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment