Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश में युवक की मौत:खूनी संघर्ष के बाद आठ नामजद पर केस, कई घायलों का चल रहा इलाज

    9 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के टडरसा मजरा ऐंजर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में घायल एक युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सिकंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार को यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अयोध्या भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कांति देवी की शिकायत पर गजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, श्याम सिंह और बलिराम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, सुरेश सिंह की तहरीर पर सिकंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, कप्तान सिंह और राजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने देहली बाजार चौकी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पूर्व में कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण विवाद बढ़ता गया और अंततः खूनी संघर्ष में बदल गया। बल्दीराय थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीआरपीएफ जवान मुकेश कटियार का निधन:कानपुर देहात में राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार
    Next Article
    दुर्गा शक्ति नागपाल ने संभाला देवीपाटन मंडल आयुक्त का कार्यभार:विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता, कहा- धार्मिक और विकास की दृष्टि से ये मंडल प्रदेश में महत्वपूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment