Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीआरपीएफ जवान मुकेश कटियार का निधन:कानपुर देहात में राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के सटटी थाना क्षेत्र स्थित ततारपुर के मजरा हरि का पुर्वा गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मुकेश कटियार का सोमवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार, मुकेश कटियार रांची, छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में तैनात थे। 9 मार्च को ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही सोमवार को उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुकेश कटियार के निधन से उनकी पत्नी रानी और बेटे शिवम कटियार गहरे सदमे में हैं। जवान के असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार के समय सपा नेता नरेंद्र पाल मनु, जगदीश पटेल, सुनील पटेल, राजबाबू कटियार, विश्वनाथ, जयवीर सिंह, सुरेंद्र यादव, गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में गांव और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में भीषण गर्मी से राहत को पानी का छिड़काव:नगर निगम ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाटर स्प्रिंकलर से किया छिड़काव
    Next Article
    सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश में युवक की मौत:खूनी संघर्ष के बाद आठ नामजद पर केस, कई घायलों का चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment