Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला:लाठी डंडे से हमले में युवक का टूटा पैर, महिलाएं-बच्चा घायल; पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के कोंकरकोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें एक युवक का पैर टूट गया। इस घटना में महिलाएं और एक बच्चा भी घायल हुए हैं। पीड़ित रामानंद पुत्र स्व. निमरू, निवासी कोंकरकोला, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 5 मई की शाम करीब 5:00 बजे हुई। उस समय उनका पुत्र दिलीप घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दिलीप पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दिलीप को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसका बायां पैर टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। दिलीप को बचाने आई उसकी मां कमलेश और भाभी को भी चोटें लगीं। इस दौरान दिलीप के मात्र 7 महीने के बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल दिलीप बेहोश हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे और वे गांव में अक्सर ऐसे विवाद करते रहते हैं। पीड़ित रामानंद ने थाना अध्यक्ष हलियापुर को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल जीतने के बाद BJP अब यूपी में जोर लगाएगी:संगठन-मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को साधेगी; पीएम के निशाने पर रहेगी सपा
    Next Article
    पत्नी के फर्जी दस्तावेज से खरीदी कार:बिजनौर में पति समेत तीन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment