Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम:अधिकारी बोले- राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग और सूचना विभाग के समन्वय से यह आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका को मजबूत करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी वी.पी. वर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता चौरसिया ने बताया कि यह अधिनियम भारतीय संसद द्वारा पारित एक ऐतिहासिक कानून है। यह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करता है, जिसका लक्ष्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। पीएमश्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह ने अधिनियम पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं और देश की प्रगति में बराबर की भागीदार हैं। यह अधिनियम महिलाओं को एक मंच, आत्मविश्वास और नेतृत्व के अवसर प्रदान करेगा। रिशा वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह अधिनियम समाज को महिलाओं के योगदान को पहचानने और उनका सम्मान करने का अवसर देता है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं के बिना कोई भी समाज पूर्ण नहीं हो सकता। अधिवक्ता अंजलि कुमारी ने बताया कि यह कानून महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी बढ़ाएगा। उन्होंने इसे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। महिला चिकित्सक डॉ. सावित्री मिश्रा ने इस अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस कार्यक्रम में रेखा गुप्ता (जिला मिशन समन्वयक, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन), सीता सिंह (केंद्र प्रबंधक, वन स्टॉप सेंटर), रूपाली सिंह (संरक्षण अधिकारी, मिशन वात्सल्य), पूजा सिंह (परियोजना समन्वयक), जेंडर स्पेशलिस्ट सरोज यादव, खुशबू दूबे, रीता, अमीना बानों, आकाश, विपिन कुमार कश्यप सहित आम जनमानस भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती के इमलिया करनपुर में तीन दिन से बिजली गुल:ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप, गर्मी मे ग्रामीण परेशान; विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    सहारनपुर में स्टंटबाजी कर रहे दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने जिया गार्डन के पास से दबोचा, पुलिस ने क्रेटा कार जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment