Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में नालों की सफाई अभियान शुरू:पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाई, जलभराव रोकने की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर नगर पालिका परिषद ने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर क्षेत्र के समस्त बड़े व मझोले 30 नालों और वार्डों की नालियों की तल्लीझार सफाई का अभियान शुरू किया है। पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने करौंदिया नाले पर सफाई कार्य को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत, समस्त वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पालिका कार्यालय परिसर में सभी वार्डों के संबंधित सफाई नायकों को 4-4 नई हत्थू ठेला गाड़ियां वितरित की गईं। ये गाड़ियां विशेष रूप से संकरी गलियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और उठान के लिए हैं, जहां बड़े वाहन सीधे नहीं पहुंच पाते। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्षा ऋतु में अत्यधिक बारिश होने पर जलभराव और जल निकासी की समस्या से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही, आम जनता को आवागमन में भी असुविधा होती है। इन समस्याओं को उत्पन्न होने से पहले ही हल करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा नगर क्षेत्र के सभी बड़े व मझोले नालों और नालियों की सफाई जेसीबी नाला मैन मशीन से कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त, झारखंड प्रांत से नाला सफाई कार्य में कुशल 50 श्रमिकों को भी बुलाया गया है। इन श्रमिकों के माध्यम से वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले ही शत-प्रतिशत नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की वृहद रूप से तल्लीझार सफाई की जाए, ताकि बरसात में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा कि नाले से निकले सिल्ट को तत्काल वहां से उठाकर निस्तारित किया जाए, ताकि वह दोबारा नाली में न जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जिन लोगों ने नाला-नालियों के ऊपर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किया है, वे उसे तत्काल स्वयं हटा लें, अन्यथा नाला सफाई कार्य के दौरान उन्हें हटा दिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद अनीता, दिनेश चौरसिया, विजय कुमार जायसवाल, संदीप गुप्ता, संदीप सोनकर, मनीष जायसवाल, अजय सिंह, मंगरू प्रसाद प्रजापति और संजय सिंह सोमवंशी उपस्थित रहे। पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती अधूलिका, प्र0 लिपिक प्रशांत, दीपक रावत, साहिल सहित स्थानीय जनमानस भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा नगर में चौराहे पर सड़क धंसी-वॉटर पाइपलाइन टूटी:घरों में नहीं आया पानी, रोड पर ट्रैफिक जाम से वाहन चालक हो रहे परेशान
    Next Article
    झांसी में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड किया:बच्चों को पानी भरने भेजा, पड़ोसन मिलने आई तो कमरे में फंदे पर लटकी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment