Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा नगर में चौराहे पर सड़क धंसी-वॉटर पाइपलाइन टूटी:घरों में नहीं आया पानी, रोड पर ट्रैफिक जाम से वाहन चालक हो रहे परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के न्यू हैदराबाद स्थित पोस्ट ऑफिस के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही इंदिरानगर स्थित शालीमार चौराहे पर सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके कारण दिन भर रुक-रुक कर जाम के हालत बनते रहे। न्यू हैदराबाद में पाइपलाइन टूटने से मौके पर पानी भर गया और आसपास क्षेत्र में दिक्कतें बढ़ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर जल कल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पानी निकालने के साथ मरम्मत कार्य शुरू किया। हालांकि क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कई घरों में पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है। लीकेज के चलते धंसी सड़क इंदिरानगर स्थित शालीमार चौराहे पर सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने प्रभावित हिस्से की बैरिकेडिंग कर यातायात को सुरक्षित तरीके से संचालित कराया। व्यस्त चौराहे पर सड़क धंसने से कुछ समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने जल्द स्थाई समाधान की मांग की है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क धंसने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मॉडिफाईड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर होगी कार्रवाई:जाना पड़ सकता है जेल, भरना पड़ेगा जुर्मना और लाइसेंस भी होगा रद्द
    Next Article
    सुलतानपुर में नालों की सफाई अभियान शुरू:पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाई, जलभराव रोकने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment