Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर FIR:युवक ने लाखों रुपए हड़पे, मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी

    4 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक पर लाखों रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट का रुख किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला कंचन नगर सिहौली (थाना चांदा) निवासी कार्तिकेय बरनवाल से संबंधित है। कार्तिकेय ने कोर्ट में दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह साल 2022 से 2023 के बीच कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में प्रतापगढ़ निवासी अमन बरनवाल के साथ किराए के कमरे में रहता था। पीड़ित के अनुसार, अमन ने अपनी बहन की शादी में मदद के बहाने कार्तिकेय से किस्तों में कुल 1,40,000 रुपए उधार लिए थे। यह लेनदेन ऑनलाइन माध्यमों (PhonePe और Google Pay) और नकद दोनों तरह से किया गया था। रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी शादी संपन्न होने के बाद जब कार्तिकेय ने अपने पैसे वापस मांगे, तो अमन टाल-मटोल करने लगा। लगभग एक साल बीत जाने के बाद जब कार्तिकेय ने सख्ती से पैसे मांगे, तो अमन ने भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने कार्तिकेय को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। कार्तिकेय ने पहले स्थानीय थाने में और फिर 10 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक (SP) सुल्तानपुर को रजिस्टर्ड डाक के जरिए शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में अर्जी दी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर के थाना प्रभारी को 7 दिन के भीतर FIR दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव को सौंपी गई है, और पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में मकान पर गिरा पुराना पीपल का पेड़:घर में फंसे परिवार को पुलिस ने रेस्क्यू किया, मलबे में गृहस्थी हो गई बर्बाद
    Next Article
    CM जनता बस सेवा बंद होने के कगार पर:अंबेडकरनगर में यात्रियों की कमी से घाटे में, तीन रूट पहले ही बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment