Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में जलसा शोहदा-ए-इस्लाम का 20वां साल शुरू:मौलाना फारुकी बोले- कुरआन इंसानियत के लिए मुकम्मल मार्गदर्शक

    14 hours ago

    1

    0

    जामिया इस्लामिया सुल्तानपुर में बुधवार को प्रसिद्ध दीनी कार्यक्रम "जलसा शोहदा-ए-इस्लाम" के 20वें वर्ष का शुभारंभ हुआ। दो दशकों से लगातार आयोजित हो रहा यह जलसा क्षेत्र में दीनी, तालीमी और सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आलिम-ए-दीन मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी ने की। इस जलसे में जनपद सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और उलेमा-ए-किराम ने शिरकत की।पहली नशिस्त में मुख्य वक्ता मौलाना अब्दुल अली फारूकी ने कुरआन, सीरत-ए-नबी और सहाबा-ए-किराम की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कुरआन इंसानियत के लिए एक मुकम्मल मार्गदर्शक है, जिसकी शिक्षाओं पर अमल कर दुनिया और आखिरत में कामयाबी हासिल की जा सकती है। मौलाना फारूकी ने सहाबा-ए-किराम की जीवनशैली को आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि अल्लाह और उसके रसूल से सच्ची मोहब्बत का तकाजा है कि इंसान उनके बताए हुए रास्ते पर चले। मुहर्रम के महीने के संदर्भ में मौलाना फारूकी ने कहा कि नए इस्लामी वर्ष की शुरुआत आपसी भाईचारे, अमन, खुशहाली और नेक कार्यों के संकल्प के साथ की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के मूल्यों को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मौलाना अब्दुल अली फारूकी ने देश में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और मानवता की भलाई के लिए विशेष दुआ कराई। जलसे के सफल आयोजन में जामिया इस्लामिया प्रबंधन समिति, स्थानीय उलेमा और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की लाइव कवरेज और सोशल मीडिया प्रसारण की जिम्मेदारी सोशल मीडिया इंचार्ज अलकमा नोमान ने संभाली, जिससे देश-विदेश में मौजूद लोग भी जलसे की गतिविधियों से जुड़े रहे। जलसे का सिलसिला आगामी सत्रों में भी जारी रहेगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले उलेमा-ए-किराम अपने विचार रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल:तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन, उरई से नदीगांव जा रहे थे यात्री
    Next Article
    NHM कर्मचारियों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन:पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment