Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में छात्र को फर्जी मार्कशीट देकर की ठगी:पासपोर्ट ऑफिस में हुआ खुलासा, 20 हजार रुपए भी वसूले

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शिक्षा के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। कूरेभार थाना क्षेत्र में एक छात्र को हाईस्कूल पास कराने का झांसा देकर हजारों रुपए ऐंठ लिए गए और उसे फर्जी मार्कशीट थमा दी गई। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब छात्र पासपोर्ट बनवाने पहुंचा। पीड़ित ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली देहात के ग्राम धरौली निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2014-15 में कक्षा 9 पास करने के बाद उसके परिचित दीपक मिश्रा निवासी टीकर, धनपतगंज ने उसे अच्छे अंकों के साथ कक्षा 10 पास कराने का प्रलोभन दिया। दीपक ने दिलीप को राम यश मेमोरियल इंटर कॉलेज, कूरेभार के शिक्षक रमाशंकर वर्मा से मिलवाया। आरोपियों ने 20 हजार रुपए वसूले आरोप है कि शिक्षक रमाशंकर वर्मा और उसके साथी ने छात्र से प्रवेश और परीक्षा पास कराने के नाम पर कुल 20 हजार रुपए की मांग की। दिलीप ने मई 2025 में विभिन्न तिथियों पर ऑनलाइन और नकद माध्यम से लगभग 18 हजार से 20 हजार रुपए आरोपियों को दिए। इसके बावजूद, छात्र को न तो स्कूल में प्रवेश मिला और न ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया। जब दिलीप ने इस बारे में पूछा, तो आरोपियों ने 'व्यवस्था' के नाम पर 3,000 रुपये अतिरिक्त वसूल लिए। धोखाधड़ी तब सामने आई जब आरोपियों ने दिलीप को 'मां कृपाली एम.सी.ए. इंटर कॉलेज, शुकुल उमरी' के नाम से दो अलग-अलग मार्कशीट (एक रेगुलर और एक प्राइवेट) दीं। इन मार्कशीट पर न तो उचित मुहर थी और न ही जांचकर्ता के हस्ताक्षर थे, जिससे उनकी प्रामाणिकता पर संदेह पैदा हुआ। पासपोर्ट ऑफिस की जांच में मार्कशीट फर्जी निकला जनवरी 2026 में दिलीप अपना पासपोर्ट बनवाने सुल्तानपुर पासपोर्ट ऑफिस पहुंचा। वहां अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के दौरान इन मार्कशीट को फर्जी पाया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने दीपक मिश्रा और रमाशंकर वर्मा से इस संबंध में बात की, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और गाली-गलौज कर फोन काट दिया। 20 मार्च को आरोपी दीपक मिश्रा ने पीड़ित के घर जाकर उसे इस मामले में चुप रहने और आगे चर्चा न करने की धमकी भी दी। इसके बाद दिलीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में टूरिस्ट बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत:महाराष्ट्र के 50 लोग सवार थे, तीन बार पलटी खाकर सीधी खड़ी हुई बस, टायर के नीचे दबे यात्री
    Next Article
    प्रेमिका से धोखा मिलने पर इंजीनियर ने किया सुसाइड:पीलीभीत में जहर खाकर दी जान, प्रेमिका की शादी तय होने से परेशान था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment