Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में चोरों ने ट्रांसफार्मर खोखला किया:बिजली विभाग को लाखों का नुकसान, JE ने लिखाया एफआईआर; पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। सोनावां गांव में 9-10 अप्रैल की रात नेशनल हाईवे-731 के किनारे लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मर के अंदर मौजूद कीमती कॉपर क्वायल और ट्रांसफार्मर ऑयल निकाल लिया। इस वारदात से बिजली विभाग को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त हालत में देखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोइरीपुर विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राम ललन पाल ने इस संबंध में कोतवाली चांदा में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। ट्रांसफार्मर पूरी तरह से बेकार हो गया है और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। इस घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में आशा कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन:लंबित प्रोत्साहन राशि और पारिश्रमिक के भुगतान की मांग
    Next Article
    होम्योपैथी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति-डॉ गणेश प्रसाद:मिर्जापुर में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. हैनिमैन जयंती समारोह का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment