Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होम्योपैथी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति-डॉ गणेश प्रसाद:मिर्जापुर में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. हैनिमैन जयंती समारोह का आयोजन

    4 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. सैमुएल हैनिमैन की जयंती मनाई गई। यह समारोह आरोग्य भारती और होम्योपैथिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मनमोहन होम्यो सभागार, नकहरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। होम्योपैथिक एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए होम्योपैथी के महत्व पर प्रकाश डाला। रोगों को जड़ से खत्म करने में सक्षम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जे.एल. विश्वकर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने डॉ. हैनिमैन के जीवन और योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए होम्योपैथी को एक प्रभावी और सुरक्षित चिकित्सा पद्धति बताया, जो रोगों को जड़ से खत्म करने में सक्षम है। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि होम्योपैथी मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है और इसके उपचार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि आरोग्य भारती काशी प्रांत के सह सचिव डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने आधुनिक समय में होम्योपैथी की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने एविडेंस बेस्ड होम्योपैथी को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। जिला सचिव डॉ. टी.एन. द्विवेदी और कोषाध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी आज के दौर में एक अत्याधुनिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति के रूप में उभर रही है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने बताया कि होम्योपैथी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने कहा कि यह अपने गुणों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है और समाज की अपेक्षाएं होम्योपैथिक चिकित्सकों से काफी बढ़ गई हैं, जिन्हें पूरा करना सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पवन कुमार, राम जी, शुभम गुप्ता, महेंद्र यादव, रोहित दुबे, राधे मोहन शुक्ला और राम प्रसाद सिंह सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सुनील कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में चोरों ने ट्रांसफार्मर खोखला किया:बिजली विभाग को लाखों का नुकसान, JE ने लिखाया एफआईआर; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मैनपुरी में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चुनाव संपन्न:अध्यक्ष और जिला मंत्री चौथी बार बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment