Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाया:1.63 लाख रुपए की नकदी, 15 लाख से ज्यादा के जेवरात चोरी किए

    22 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव में मंगलवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने छत के रास्ते घरों में प्रवेश किया और बंद कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों, बक्सों व अटैचियों में रखी नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। इस चोरी की वारदात में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव के भाई का घर भी शामिल है। पीड़ितों के अनुसार, चोर लगभग 1.63 लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। चार घरों में की चोरी सबसे पहले चोर गांव निवासी फिरोज उर्फ कल्लू के घर पहुंचे। उन्होंने बरामदे के कमरे का ताला तोड़ा और बक्से और अलमारी खंगाल दी। फिरोज ने बताया कि चोर सोने के कान के टप, लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल और 3 हजार रुपए नकद ले गए। इसके बाद बदमाश भरतलाल यादव के घर में घुसे, जो सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव के भाई हैं। भरतलाल ने बताया कि कमरों के ताले तोड़कर सोने का एक सेट झुमका, एक लॉकेट, एक अंगूठी, एक मांगटीका तथा चांदी के पायल, करधन और पाजेब चोरी कर लिए गए। चोरों ने फिर रामसुंदर यादव के घर को निशाना बनाया। पीड़ित के मुताबिक, सोने की पांच चेन, चार अंगूठियां, एक सेट कान की झुमकी और लगभग एक किलो चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। सबसे अधिक नुकसान संदीप यादव के घर में हुआ। चोर दो मंजिला मकान की छत पर चढ़े और वहां पड़ी मोटी बिजली केबल के सहारे आंगन में उतर गए। इसके बाद उन्होंने नीचे और ऊपर के चार कमरों के ताले तोड़े और अलमारियों, बक्सों व अटैचियों से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। संदीप की मां प्रेमा देवी ने बताया कि सात सोने की चेन, नौ अंगूठियां, दो सेट झुमके, लगभग तीन किलो चांदी के जेवरात, घर में रखे 1.50 लाख रुपये नकद और जेठानी के दस हजार रुपये चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण परिवार के लोग घर के बाहर और बरामदे में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब कमरों के ताले टूटे मिले तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र, अशोक कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी थानाध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की है। पीड़ितों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में खंभे से बांधकर वैद्य की पीट-पीटकर हत्या:जमीन विवाद में मारपीट में कई घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article
    बारात में शामिल युवक की संदिग्ध हालत में मौत:ललितपुर में देर रात तक डीजे पर नाचने के बाद सुबह छत पर मिला बेसुध, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment