Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में चलती अर्टिगा पर गिरा विशाल आम का पेड़:2 लोग बाल-बाल बचे, प्रयागराज रोड पर लगा लंबा जाम, तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शनिवार रात तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच सुल्तानपुर में बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज रोड पर प्रतापगंज चौकी के पास एक विशालकाय आम का पेड़ चलती अर्टिगा कार पर गिर पड़ा। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी। शनिवार रात करीब 8:30 बजे जब कार प्रतापगंज चौकी के पास पहुंची, तभी तेज हवाओं के बीच सड़क किनारे खड़ा आम का बड़ा पेड़ अचानक कार पर गिर गया। पेड़ गिरते ही कार पूरी तरह दब गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कार से बाहर निकाला हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। पेड़ गिरने के बाद दोनों कुछ देर तक कार के अंदर फंसे रहे। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम घटना के बाद प्रयागराज रोड पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने में जुट गई। काफी देर की मशक्कत के बाद सड़क से अवरोध हटाने का काम शुरू कराया गया। आंधी से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी ठप तेज आंधी का असर सिर्फ सड़क हादसे तक सीमित नहीं रहा। शहर के दो से तीन बिजली फीडरों पर घंटों आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में लोगों को रातभर बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। तापमान में गिरावट, 24 घंटे में 0.5 मिमी बारिश दर्ज भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पहले ही जारी की थी चेतावनी मौसम विभाग ने 4 और 5 अप्रैल की रात के लिए पहले ही विशेष चेतावनी जारी की थी। विभाग ने अनुमान जताया था कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही रात में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं, गरज-चमक और संभावित बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या कर शव नहर में फेंकने वाले को उम्रकैद:12 लाख हड़पने के मामले में साथी ठेकेदार की कर दी हत्या, 15 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    CSJMU कैंपस में शुरू होगी क्रिकेट एकेडमी:2000 रुपए होगी फीस, अनुभवी खिलाड़ी के साथ MoU होगा; पीपीपी मोड पर चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment