Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न:कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मंत्र, सोशल मीडिया पर जोर

    3 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के बुधवार को तहत सेमरी, गोसैसिंहपुर और मोतिगरपुर मण्डलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के मंत्र दिए गए। प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए गए। इनमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और बूथ प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मोतिगरपुर मण्डल के अंतिम सत्र में जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया, नमो और सरल ऐप के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। रघुवंशी ने बताया कि देश में लगभग 80 करोड़ से अधिक लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जिनमें से 65 करोड़ सोशल मीडिया यूजर्स हैं। विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, डॉ. आर.ए. वर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम चौहान, संदीप सिंह और संजय उपाध्याय जैसे वक्ताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। वर्ग अधिकारी रूपेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, डॉ. आर.के. विश्वास, विनोद कुमार सिंह, डॉ. गौतम, बब्बन चौबे और पूर्व प्रमुख कौशल सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय योगदान दिया। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में युवक की नदी में डूबने से मौत:नहाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    संभल में 500 छात्राओं ने देखी 'द केरला स्टोरी 2':फिल्म देख छात्राएं बोलीं- दूसरों के बहकावे में न आएं, अपने मूल्यों पर कायम रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment