Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर न मिलने पर डिलीवरी वाहन के आगे लेटा उपभोक्ता:दरियाबाद गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप, बोला - विरोध करने पर मांगे 2 हजार रुपए

    6 hours ago

    2

    0

    दरियाबाद में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान एक युवक बुधवार को गैस डिलीवरी वाहन के आगे लेट गया। युवक ने दरियाबाद स्थित गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुशफर निवासी अशोक सिंह पुत्र अंबिका सिंह से संबंधित है। अशोक सिंह ने दरियाबाद ब्लॉक मुख्यालय के सामने स्थित ओम गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह मिर्कापुर में गैस वितरण स्थल पर सिलेंडर लेने गए थे, लेकिन गैस न मिलने पर उन्होंने विरोध स्वरूप डिलीवरी गाड़ी के आगे लेटकर प्रदर्शन किया। युवक ने बताया कि उसने 15 मार्च को गैस बुक की थी, जिसका डीएसी कोड 16 मार्च को आ गया था। अशोक सिंह का आरोप है कि जब वह गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए तो कर्मचारियों ने उन्हें लाइन में खड़ा कर दिया, जबकि एजेंसी के कर्मचारी पीछे से कालाबाजारी कर अन्य लोगों को गैस सिलेंडर बेच रहे थे। पीड़ित ने दावा किया कि जब उसने इस कालाबाजारी का विरोध किया, तो उससे गैस सिलेंडर देने के बदले 2000 रुपये की मांग की गई। उसने कई दिनों तक लाइन में इंतजार किया, लेकिन उसे गैस नहीं मिली। अशोक सिंह को 150 नंबर का टोकन मिला था, लेकिन उन्हें गैस नहीं दी गई, जबकि 200 नंबर वाले लोगों को गैस मिल गई। अशोक सिंह ने 31 मार्च को आईजीआरएस के माध्यम से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए इन आरोपों की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। इस मामले में ओम इंडियन गैस एजेंसी मैनेजर नितिन शर्मा ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है सबको गैस दी जा रही है। गैस डिलीवरी वाहन के आगे युवक के लेटने की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    33.59 अरब से संवरेगा शहर, मिलेंगी सुविधाएं:अपार्टमेंट में चल रही बुटीक, कोचिंग या आफिस तो लगेगा कामर्शियल टैक्स
    Next Article
    गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय: पीएचडी छात्रों को फीस में बड़ी राहत:द्वितीय सेमेस्टर फॉर्म जल्द, नए सत्र के प्रवेश की तैयारी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment