Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर के लिए एक महीने से चक्कर लगा रहे लोग:कानपुर में लोग बोले- महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही, गैस ब्लैक में बिक रहा

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गैस की किल्लत बनी हुई है। तेज धूप और 44 डिग्री तापमान में गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोगों का कहना है- हम लोग सुबह 8 बजे से लाइनों में खड़े हैं। यहां लोग महीनों से सिलेंडर के लिए जेके मंदिर के पास भगवतदास इंडेन गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि पहले KYC और DAC कराना पड़ता है, उसके बाद सिलेंडर लेने के लिए अलग से लाइन लगानी पड़ती है। साथ ही, गैस एजेंसी संचालक पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस पूरे प्रोसेस को पूरा करने में एक महीना लग जाता है। अब इस परेशानी से घर के साथ-साथ बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… गैस एजेंसी पर अवैध वसूली का आरोप दिलशाद अली भगवत दास गैस एजेंसी पर गैस लेने आए थे। उनका कहना है कि कानपुर की अन्य गैस एजेंसियों पर जितने लोगों को सिलेंडर देना होता है, उतने ही लोगों को पर्ची दी जाती है। इसलिए वहां भीड़ नहीं होती। लेकिन यहां ज्यादा से ज्यादा पर्चियां बांटी जाती हैं, जिससे हजारों लोगों की लाइन लग जाती है और आधे लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर गैस की गाड़ी सुबह आ जाती है, जबकि यहां शाम को आती है, जिससे पूरे दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसी वजह से यहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। आरोप है कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को पहले KYC कराने, फिर DAC नंबर लेने, उसके बाद पर्ची और अंत में सिलेंडर के लिए अलग-अलग लाइनों में लगना पड़ता है। इस प्रक्रिया के नाम पर 200-200 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है, जबकि अन्य गैस एजेंसियों पर KYC के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। साथ ही, आरोप है कि रसूखदार लोगों के घर सिलेंडर पहुंचा दिया जाता है, जबकि आम लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। 25 दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे ग्वालटोली के रहने वाले अंजुम अंसार मंसूरी बताते हैं कि वे पिछले 25 दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने 25 दिन पहले ऑनलाइन सिलेंडर बुक कराया था, जिसके बाद उन्हें 11 तारीख की डिलीवरी डेट दी गई। जब वे तय तारीख पर पहुंचे, तो बताया गया कि गैस की गाड़ी नहीं आई है। उनका आरोप है कि जबकि गाड़ियां लगातार आ रही हैं, यहां गैस की कालाबाजारी की जा रही है और आम जनता को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी के अंदर मौजूद स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं है और महिलाओं के साथ अभद्रता की जाती है। आरोप है कि कर्मचारी लोगों को सही जानकारी देने के बजाय उन्हें इधर-उधर भटकाते हैं। यहां किसी तरह की सुविधा नहीं है और पूरा सिस्टम अव्यवस्थित नजर आता है। एक-एक सिलेंडर की कीमत 2600 से 2800 रुपए तक बताई जा रही है। आरोप है कि यहां आने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। लोगों का कहना है कि यह जनता का अधिकार है और इन्हें मिलने वाली तनख्वाह भी जनता के पैसों से ही है, इसके बावजूद उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। लोगों का आरोप है कि केवल पैसे के लिए यह सब किया जा रहा है। भीषण गर्मी में लोग घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर लाइन में लगी हैं, लेकिन यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक महीने से गैस नहीं मिल रही अयूब खान बताते हैं कि उन्होंने पिछले महीने 20 तारीख को गैस बुक कराई थी, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। उनका आरोप है कि कागजों में गैस की डिलीवरी दिखा दी गई है, जबकि उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस महीने 13 तारीख को शिकायत करने पर कहा गया कि 18 तारीख को गैस मिल जाएगी, लेकिन तय तारीख पर भी सिलेंडर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दोबारा गैस बुक कराई और फिर एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यहां हर काम के लिए अलग-अलग लाइन लगानी पड़ती है और मौजूदा भीड़ को देखते हुए अंदर पहुंचने में ही 2 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान:DNC नंबर के बावजूद खाली हाथ लौट रहे लोग, DSO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article
    चार्ज लेते ही आगरा DM एक्शन में:अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, हॉस्पिटल में साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment