Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संकट मोचन संगीत समारोह की चौथी निशा सजी:अनूप जलोटा ने कहा- 12 साल के उम्र में हनुमान जी के दर्शन हुए थे, देवज्योति बोस का सुरों से समर्पण

    6 hours ago

    1

    0

    संकट मोचन संगीत समारोह की चौथी निशा का आगाज पं.देवज्योति बोस के सदोद वादन से हुआ। उन्होंने कुमार बोस के तबला की संगत के साथ संकट मोचन भगवान को राग महावीर कल्याण अर्पित किया। इस राग में उन्होंने आलाप से वादन की शुरुआत की। इसके बाद दूसरी प्रस्तुति कृतिया नरसिंह राणा ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने नृत्य की शुरआत भगवान शिव की वंदना से की। उन्होंने श्रीराम चरित मानस के विभिन्न कथानकों को बारी-बारी से मंच पर सजीव किया। इसके बाद समारोह के 103वें वर्ष में पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक अनूप जलोटा एक बार फिर हनुमान जी के दरबार में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा- बचपन में एक बार मैंने उन्हें अपने कार्यक्रम में महसूस किया था। उस समय मैं करीब 12 साल का था और लखनऊ के अमीनाबाद में एक मंदिर में गा रहा था। ऐसा लगा जैसे वे मेरे पास ही बैठे हैं। मैं भावुक होकर रोने लगा और गा नहीं पाया। उसी दिन मुझे लंबी सांस की शक्ति का आशीर्वाद मिला- क्योंकि वे पवन पुत्र हैं। अनूप जलोटा ने कहा- हम चाहते हैं कि संगीत में कोई सीमा न हो, लेकिन जब हालात ठीक नहीं होते तो कुछ दूरी बनानी पड़ती है। फिलहाल हम पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करते, लेकिन अन्य देशों के कलाकारों के साथ सहयोग जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 3 की माैत:स्पीड में बंपर टूटने से बैलेंस बिगड़ा, नीचे दबे लोग बचने के लिए चीखते रहे
    Next Article
    पीएम मोदी पर टिप्पणी के विरोध में जवान से पीटा:बाराबंकी में सपा विधायक के समर्थकों पर आरोप, आयोजक बोले- हल्की धक्का-मुक्की हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment