Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिक्किम में Chhath Puja पर Governor दुष्यंत गौतम और CM प्रेम सिंह तमांग ने दी बधाई

    10 hours ago

    1

    0

    सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम एवं मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को छठ पूजा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि एवं आपसी सद्भाव की कामना की। राज्यपाल गौतम ने एक संदेश में छठ को पवित्रता, अटूट आस्था और भगवान सूर्य के प्रति भक्ति का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देता है।राज्यपाल ने कहा, “अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा जीवन में समभाव, सकारात्मक ऊर्जा व सामाजिक सद्भाव का संदेश देती है।” गौतम ने छठी मैया एवं सूर्य देव से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करने तथा हर परिवार को अच्छे स्वास्थ्य एवं निरंतर समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने संदेश में कहा कि यह पर्व आस्था, भक्ति, कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “सूर्य देव का आशीर्वाद हर घर में सुख, अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।छठ पूजा की भावना हमारे बीच प्रेम और एकजुटता के रिश्तों को और मजबूत करे तथा हमारे जीवन को शांति और सकारात्मकता से रोशन करे।” छठ पूजा दिवाली के छह दिन बाद मनाई जाती है। इसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह पर्व सूर्य देव को समर्पित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के मूल निवासियों के बीच यह सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है।श्रद्धालु रविवार को डूबते सूर्य और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करेंगे। इस पर्व में व्रती महिलाएं घुटनों तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand Foundation Day पर बोले Hemant Soren, पुरखों की विरासत सहेजकर समृद्ध राज्य बनाएं
    Next Article
    Sitapur में घने कोहरे के बीच भीषण Road Accident, दो बहनों और भाई की दर्दनाक मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment