Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर लगने वाली फूलमंडी हटी, निगम ने अभियान चलाया:नौबस्ता चौराहे से लेकर गौशाला फूलमंडी तक कार्रवाई, फिर न लगाने की चेतावनी

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर दक्षिण में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर गरज उठा। जोन-3 की टीम ने गौशाला फूलमंडी से लेकर नौबस्ता चौराहे तक सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर मौजूद रही। रोजाना लगता था जाम फुटपाथ पर फूलमंडी लगने के कारण नौबस्ता चौराहे से लेकर आसपास के क्षेत्र में रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायतों के बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया। दोबारा नहीं लगेगी फूलमंडी नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फुटपाथ पर दोबारा फूलमंडी नहीं लगने दी जाएगी। साथ ही अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। इस स्थान पर पुलिस व नगर निगम की टीम दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए तैनात रहेगी। नौबस्ता में चला अभियान जोन-3 के जोनल अधिकारी ध्रुव नारायण यादव ने बताया कि नौबस्ता पुलिस, एसीपी और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से नौबस्ता चौराहे से लेकर फूलमंडी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। आगे भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोबारा अतिक्रमण न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने बताया कब बृजभूषण सिंह सपा में आएंगे:बोले- बहुत लोग BJP छोड़ना चाहते हैं; हरदोई में पीड़ित परिवार को 5 लाख दिए
    Next Article
    15 हजार रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी गिरफ्तार:कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने दो दिन रेकी कर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment