Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साईं सेवा ट्रस्ट दादा -दादी निवास ने मनाई 10वीं वर्षगांठ:दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    3 hours ago

    2

    0

    श्री साईं सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (दादा-दादी निवास), गंगानगर द्वारा 10वीं स्थापना वर्षगांठ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस खास मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया और मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। नृत्य, संगीत और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। दादा दादी निवास की संचालिका नम्रता शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा की जितने भी नागरिक हैं, समाजसेवी हैं सबका मेरे पास समर्थन है। मुझे बहुत खुशी है कि आज मैं जो कर पा रही हूं, वह सबके साथ के साथ कर पा रही हूं। साथ ही उन्होंने कहा की ये सबकी ज़िम्मेदारी है की जो मां-बाप सब कुछ अपना समर्पण करके यहां तक पहुंचे हैं तो उन्हें अपने संस्कारों से उनके साथ रखें और उनका ध्यान रखे। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से सभी बाल कलाकारों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईआईएमटी अकादमी और आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी विविध प्रस्तुतियां देकर आयोजन को और भव्य बना दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। 10वीं सालगिरह के इस विशेष अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिरयानी के पीस को लेकर विवाद:रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों ने ग्राहकों को पीटा, दो गंभीर घायल
    Next Article
    DM ने कहा, महिलाएं बिना झिझक प्रशासन को बताएं समस्याएं:श्रावस्ती में हक की बात कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment