Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठग ने Cheq ऐप से उड़ाए 33 हजार:नहीं आया OTP, बकाया जमा करने पर हुई जानकारी,पीड़ित ने थाने में FIR कराई दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। पश्चिमपुरी निवासी दीपक जैन के क्रेडिट कार्ड से बिना OTP आए 33,146 रुपए निकल गए। पीड़ित को धोखाधड़ी का पता तब चला जब वह कार्ड का बकाया भर रहा था। स्टेटमेंट में अनजान ट्रांजैक्शन देख होश उड़ गए। पीड़ित ने सिकंदरा थाने में FIR के लिए तहरीर दी है। दीपक पश्चिमपुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च को दोपहर 12 बजे करीब उनके क्रेडिट कार्ड नंबर से 33,146.91 रुपए निकल गए। रकम Cheq ऑनलाइन ऐप के जरिए निकाली गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने यह ट्रांजैक्शन किया ही नहीं। न किसी को OTP, CVV या PIN बताया। हैरानी की बात ये है कि लेन-देन के वक्त मोबाइल पर न OTP आया और न ही बैंक का कोई SMS या ईमेल अलर्ट मिला। कार्ड का बकाया चुकाते समय स्टेटमेंट देखा तो फ्रॉड का पता चला। घटना के तुरंत बाद दीपक ने बैंक कस्टमर केयर को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक करा दिया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। दीपक ने सिकंदरा पुलिस से IPC और IT एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में बैंक, पेमेंट गेटवे और Cheq ऐप से IP एड्रेस, डिवाइस डिटेल्स जैसी तकनीकी जानकारी निकलवाने और 33,146 रुपए की रिकवरी कराने की अपील की है। इस घटना से आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BBAU के वीसी का गेट ठेलकर घुसे हजारों स्टूडेंट:रात में नारेबाजी कर हंगामा, इस्तीफा मांगा; छात्रा की मौत के बाद आक्रोश
    Next Article
    आगरा में बदला मौसम, हुई बूंदाबांदी:कैंट क्षेत्र में गिरे ओले, सुबह से चल रही थी हल्की ठंडी हवाएं, 3°C से 4°C लुढ़का पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment